रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय प्रधान सरदार गुरनाम सिंह चढूनी बावल में निजी प्रोग्राम में हिस्सा लिया। यहां भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला उप प्रधान जगदीश की पोती की शादी में गुरनाम सिंह पहुंचे। 3 अगस्त को होने वाली मीटिंग व पंचायत की समीक्षा भी की। गुरनाम सिंह ने कहा कि सरकार विदेशों से समझौता कर रही है और आयात कर घटा रही है।