लाडपुरा: संसद में समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा महाराणा सांगा को लेकर अपमानजनक शब्दों के प्रयोग पर कलेक्ट्रेट पर हुआ प्रदर्शन
Ladpura, Kota | Mar 24, 2025 संसद में समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा महाराणा सांगा को लेकर अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने पर कोटा में कलेक्ट्रेट पर सोमवार दोपहर 12 बजे महाराणा प्रताप जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सांसद को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की गई। आयोजन समिति के संयोजक गिरिराज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पँहुचे।