हसनगंज: पड़रिया में हरा नीम का पेड़ कटाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य दो भागने में हुए कामयाब
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शारदा सिंह के बाग ग्राम पड़रिया में अभियुक्त सुखबीर सहित तीन लोग हरे नीम के पेड़ काट रहे थे। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त सुखबीर को मौके से पकड़ लिया। वहीं, दो लोग भागने में कामयाब रहे। आरोपी से 25 कुंतल लकड़ी बरामद कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष किया पेश।