लाडपुरा: भामाशाह मंडी के बाहर 400-500 ट्रक चालक पांच दिनों से फंसे, मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Ladpura, Kota | Dec 7, 2025 एशिया की सबसे बड़ी भामाशाह मंडी के बाहर पिछले पांच दिनों से 400–500 ट्रक चालक धान से भरे वाहनों के साथ डेरा डाले हुए हैं। रविवार दोपहर 1 बजे ट्रक चालकों ने बताया कि मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से किसानों की धान की फसल लेकर पहुंचे ट्रकों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा, जबकि ट्रैक्टर और छोटी गाड़ियों को एंट्री मिल रही है। चालकों का कहना है कि वे किसानों का