वारासिवनी: रामपायली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेंढकी में सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्यशाला संपन्न
भाजपा मंडल रामपायली की ग्राम पंचायत मेंढकी मे रविवार की दोपहर 2:00 बजे विधानसभा प्रभारी प्रदीप जायसवाल पूर्व मंत्री के आतिथ्य मे नवनियुक्त जिला भाजपा पदाधिकारीयो मे किशोर अमूले जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री रेखा गोखले के साथ मंडल प्रभारी आलोक खरे पूर्व नपा अध्यक्ष के भव्य स्वागत के साथ भाजपा की सेवा पखवाडा अभियान की कार्यशाला संपन्न हुयी।