जौनपुर: अनुराग की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, ताइक्वांडो के खिलाड़ी थे अनुराग
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में दिनदहाड़े हुई तलवार से काटकर किशोर अनुराग यादव की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार लगभग 3:00 बज ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने इस हत्या के प्रकरण में ट्वीट करके प्रदेश सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है।