रायबरेली: बछरावां शिवगढ़ मार्ग पर मासूम बालिका अज्ञात वाहन की दुर्घटना का शिकार, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
13 मार्च बृहस्पतिवार शाम 7 बजे मासूम बालिका अज्ञात वाहन का शिकार हो गई। परिजनों के द्वारा स्थानीय सीएचसी लेकर जाया गया। जहां बालिका के सिर पर गंभीर चोट होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बालिका का जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। परंतु बालिका की हालत गंभीर बताई गई है। बाजार में भीड़ होने के चलते बालिका सड़क पर चली गई थी।