अमरोहा: अमरोहा कलेक्ट परिसर में जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने किया योगा, सभी से योगा करने की अपील की
Amroha, Amroha | Jun 18, 2025 आज बुधवार की सुबह करीब 7:00 बजे अमरोहा कलेक्ट परिसर में जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों व अन्य लोगों के साथ योगा किया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी को प्रतिदिन योगा करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहें जिलाधिकारी ने कहा कि योग एक दिन का काम नहीं है इसे हर रोज करना चाहिए।