आरा: अन्यंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी,घटना कुरमुरी गांव के समीप हुई
Arrah, Bhojpur | Feb 18, 2024 सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव के रहने वाले हरेंद्र यादव के पुत्र राजू यादव बाइक से बालू घाट पर काम करने जा रहे थे तब ही गांव के समीप ही अन्यंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार दिया।जिससे युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।परिजनों के द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के एक पैर में ज्यादा चोट आई है।