आरा: अन्यंत्रित हो कर बाइक पेड़ से टकराई,जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाने के दौरान युवक की मौत,घटना खेड़ी गांव के समीप की है
Arrah, Bhojpur | Feb 18, 2024 घर से बाजार करने निकला बाइक सवार युवक अन्यंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गम्भीर रूप से हुआ जख्मी। परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया जा रहा था तब ही रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक कुमार शर्मा बताया गया जो कि नरायनपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव का निवासी था। पुलिस के मौजूदगी में सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।