तारानगर: गांव आनन्द सिंहपुरा में कुण्ड से पानी निकालते समय पैर फिसलकर कुण्ड में गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत, मामला दर्ज
आनन्द सिंहपुरा में कुण्ड से पानी निकालते समय पैर फिसलकर कुण्ड में गिरने से एक महिला शकुतंला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का तारानगर थाना पुलिस ने घटना का मौका निरीक्षण किया तथा तारानगर थाने में मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। प्रकाश चन्द पुत्र मालाराम मेघवाल आनन्दसिंहपुरा ने अपनी पत्नी की मौत का मामला दर्ज करवाया है।