जबलपुर: विश्वकर्मा मोहल्ले में शराब दुकान खुलने का विरोध, भाजपा नेताओं ने तालाबंदी की, प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर
जबलपुर के रांझी थाना अंतर्गत गांधी चौक विश्वकर्मा मौहल्ले में स्थांतरित कर शराब दुकान खोले जाने से आक्रोशित मौहल्ले के लोगो ने शराब दुकान के समाने विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब दुकान को बंद किये जाने की मांग की।वही सूचना पर भाजपा पार्षद दामोदर सोनी,स्थानीय पार्षद सावित्री शाह ,मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे।