आरा: शुक्लपुरा गांव स्थित पकवान इनार के समीप ऑटो से गिरकर एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 23, 2024 धोबहा थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा गांव स्थित पकवान इनार के समीप मंगलवार की दोपहर ऑटो से गिरकर एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वही घटना के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव वार्ड नंबर चार निवासी स्व. द्वारका लाल के 68 वर्षीय पुत्र लाल बाबू है।