छतरपुर में देव दीपावली पर 5100 दीप प्रज्वलित, भव्य गंगा आरती संपन्न देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार को छतरपुर के मनदेया नदी छठ घाट पर आस्था और प्रकाश का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्टार क्लब द्वारा आयोजित इस धार्मिक समारोह में गंगा आरती, भंडारा और 5100 दीपों का प्रज्वलन किया गया।