सोहागपुर: मेडिकल कॉलेज शहडोल से नंदी गौसेवा ने शव को सम्मानपूर्वक घर पहुँचाकर दिखाई मानवता
नंदी गौसेवा के गौसेवकों ने मानवता की मिसाल पेश की। मेडिकल कॉलेज शहडोल से एक मृतक के शव को उनके घर नरवार पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई गई। समाजसेवी रंजीत बसाक को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों के पास शव ले जाने का साधन नहीं था। उन्होंने निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराकर सेवा प्रदान की। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुँचे और शव को सम्मानपूर्वक घर तक पहुँचाया।