बरेली: कैंट थाना पुलिस ने देश विरोधी नारे लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कैट थाना पुलिस ने देश विरोधी नारे लगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कैंट थाना पुलिस ने नबीनगर के रहने वाले आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह देश विरोधी नारे लगा रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।