लखिया के पास शनिवार सुबह 8:00 के करीब भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल श्रीकरणपुर अस्पताल में भर्ती करवाए गए, बाद में उन्हें श्रीगंगानगर रेफर किया गया। मृतक लखविंदर सिंह पुत्र नंद सिंह मेहरा व लखविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह हैं। घायलों में मनप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। मौके पर केसरीसिंहपुर पुलिस पहुंची।