साहेबगंज: साहेबगंज के प्रतापपट्टी मोहल्ले में युवक की हत्या मामले में छह पर एफआईआर दर्ज़.
साहेबगंज प्रतापपट्टी मोहल्ला में बिट्टू कुमार की हत्या मामले में पिता राजेश साह ने एफआईआर कराई है, जिसमें कर्ण कुमार और रामू कुमार समेत छह लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि घटना के दिन रामू आया और बिट्टू को बुलाकर ले गया था। उसके बाद चाकू सेगोद कर हत्या कर दी.आईओ दारोगा गोवर्धन प्रसाद ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है