जखनिया: तेज रफ्तार का कहर, हरदासपुरकलां गांव के पास NH पर ब्रेजा कार ने 13 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत
गाजीपुर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक मासूम की जान ले ली। हादसा इतना भयावह था कि 13 वर्षीय बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूरी घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की है। जहां हरदासपुर कला गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क के किनारे खड़े साइकिल सवार मासूम को रौंद दिया।