आलापुर: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, डीएम ने आम जनता से की यह अपील
अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा परिवार को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।