मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित सैनफोर्ड हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही और महंगे इलाज को लेकर हुआ हंगामा
Meerut, Meerut | Dec 29, 2024 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में मौजूद सैनफोर्ड हॉस्पिटल में शनिवार देर रात इलाज में लापरवाही बरतने और महंगे इलाज को लेकर घायल के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया जहां हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिवार के लोगों को शांत करा कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है