उज्जैन बनेगा ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी, CM मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर की बात
मध्य प्रदेश में सरकार सिंहस्थ 2028 के महाआयोजन की तैयारियों में जुटी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के लिए हमें सभी का समर्थन मिल रहा है। विकास क्रम को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले अनुभवों के आधार पर इस प्रकार की अधोसंरचना बनानी आवश्यक है।