पटना ग्रामीण: पटना में चिराग पासवान ने कहा, गाली-गलौज जैसी भाषा कांग्रेस और राजद की संस्कृति का हिस्सा है
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने को लेकर कहा कि गाली गलौज जैसी भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस और राजद के संस्कृति का हिस्सा बन गया है। गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे चिराग पासवान ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी के द्वारा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तू तड़ाक करके बात किया गया है।