शिकोहाबाद: नंगला तुला में एक परिवार के साथ मारपीट कर पालतू कुत्ते से कटवाकर 4 लोगों को किया गया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
थाना नंगला खंगर के नंगला तुला में अमर सिंह के परिवार पर पड़ोसियों ने हमला बोल दिया और उनके साथ पालतू कुत्तों ने भी हमला कर दिया। जिसमें अमरसिंह, उनकी पत्नी श्यामा देवी, बेटा हरिकेष और लवकुश घायल हो गया। घायलों ने थाना नंगला खंगर में तहरीर दी और पुलिस ने चारों का शिकोहाबाद राजनारायण महेश्वरी जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया है।