टाटी नदी के पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक मजदूर को पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया है। घटना रविवार संध्या 4 बजे के आसपास घटित हुई।