सोरांव: फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर में ढही कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग, राहत और बचाव में जुटी टीम
फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे ढह गई है। मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। करीब 1 किमी.तक इसका प्रभाव बताया जा रहा है। 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। यहां 100 से अधिक लोग काम करते हैं।