लूणकरणसर थाने में महिला की मौत मामले को लेकर मृग दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री मूली देवी खेत में से गुजर रही नहर में पानी पीने के लिए उतरी थी। उस दौरान उसका पैर फिसल गया और व नहर में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर जांच शुरू की है।