डुमरा: नगर थाने की पुलिस ने पिता से मारपीट करने वाले आरोपी पुत्र को भासर से किया गिरफ्तार
नगर थाने की पुलिस ने पिता से मारपीट के आरोपित पुत्र को थाना क्षेत्र के भासर से गिरफ्तार कर लिया।जिसकी पहचान स्थानीय निवासी चंदेश्वर सिंह के पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को आरोपी ने अपने पिता चंदेश्वर सिंह को मारपीट कर जख्मी कर दिया था।जिसको लेकर थाने में मामला दर्ज करायी गयी थी।