मैरवा: मैरवा नगर के अस्थाई बस पड़ाव की हुई बंदोबस्ती, ₹70 लाख 62 हजार की बोली लगाई गई
Mairwa, Siwan | Mar 18, 2024 मैरवा नगर के अस्थाई बस पड़ाव का आज सोमवार को बंदोबस्ती किया गया। मैरवा नगर पंचायत भवन में मैरवा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोगों ने अपनी-अपनी बोली लगाई, जिसमें ₹70 लाख 62 हजार की बोली लगाई गई।