आगरा: जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय में बजट प्रेसवार्ता, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने विपक्ष पर किया हमला
आगरा में जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बजट 2026-27 पर प्रेसवार्ता में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शोर मचाकर सदन का समय बर्बाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और बजट में गरीब, किसान, युवा व महिलाओं सभी का ध्यान रखा गया है।