नव वर्ष के पावन अवसर पर 1 जनवरी को चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी माता चामुंडा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुवार 11:00 के लगभग मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि छप्पन भोग की य