गुरूर: वन परिक्षेत्र गुरुर के जंगल में पहुंचा दंतेल हाथी, पर्यटन क्षेत्र सहित दर्जनों गांव में जारी किया गया अलर्ट
Gurur, Balod | Sep 9, 2025 क्षेत्र में दंतेल हाथी की उपस्थिति के बाद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा लगातार निगरानी किया जा रहा है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मा सियादेवी मंदिर ग्राम नारागांव सहित वन परिक्षेत्र गुरुर के ग्राम पेटेचूवा, नगझर, मंगचुवा, कोसमी, नाहन्दा, हितेकसा, करियाटोला, चूल्हापथरा, धानापुरी, टेंगना बरपारा, कपरमेटा जैसे आसपास के दर्जनों गांवों को अलर्ट पर रखा है।