गुना नगर: बरवन ग्राम पंचायत के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए
गुना में बमोरी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरवन के ग्रामीणो ने 13 मार्च को कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणो ने सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओ के आरोप लगाए। गांव में खेल मैदान गौशाला की जमीन पर कब्जा और राशि का गबन पीएम आवास योजना में रुपए की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए है। कलेक्टर से बरवन पंचायत में कार्य और योजनाओं की जांच कर कार्यवाही की मांग की।