मवाना के मीवा गांव निवासी ललितपाल उसकी पत्नी पिंकी वह बेटे आरव की सड़क दुर्घटना में दिल्ली में रविवार को मौत हो गई थी। सोमवार को शाम 5:30 बजे तीनों का शव जब गांव पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान गांव पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। तीनों का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में रविवार को 6:30 बजे हुआ