लडभड़ोल: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में रंगोली और नारा लेखन के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में नशा मुक्ति क्लब तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त रूप में मंगलवार दोपहर 1 बजे नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों रंगोली एवं नारा लेखन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। जबकि कार्यक्रम के संयोजक प्रो. संजीव व डाॅ. प्रीति रहे।