बौंसी: गदाल गांव: बच्चों के विवाद में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पिता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Bausi, Banka | Nov 30, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र के गदाल गांव में बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार देर रात जदयू प्रखंड अध्यक्ष भैरव कुमार मंडल के पिता 68 वर्षीय छेदी मंडल की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह करीब 5:00 शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी रेफरल अस्पताल पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।