हुज़ूर: भोपाल: राहुल गांधी के दूध से अभिषेक पर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
Huzur, Bhopal | Jun 19, 2025 राहुल गांधी के जन्मदिन पर भोपाल में हुए दूध अभिषेक को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेहरू परिवार के प्रति चमचागिरी की मानसिकता हैरान करने वाली है। राहुल गांधी का महिमामंडन करना चमचागिरी की पराकाष्ठा है। सारंग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण और समाज को बांटने की राजनीति करती है|