लालगंज: उसरौली देवगांव में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, कार्रवाई से मचा हड़कंप
आजमगढ़ के लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत उसरौली देवगांव में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था । यह अतिक्रमण पलकधारी द्वारा किया गया था । बताया गया कि इस मामले में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका संख्या 1246 बात 2025 अजय कुमार बनाम राज्य सरकार व तीन अन्य भी विचाराधीन रही। पूर्व में पलकधारी द्वारा स्वयं ही अतिक्रमित क्षेत्र से कब्जा हटा लिया गया था ।