बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन शाखा,पटना के तत्वावधान में अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से राहत हेतु राहगीरों के राहत के लिए अलाव जलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम करीब 6 बजे अथमलगोला प्रखंड क्षेत्र के सतभैया रामनगर, अथमलगोला बाजार, सबनिमा,प्रखंड मुख्यालय परिसर सहित अन्य जगहों पर अंचल प्रशासन द्वारा कंपकपाती ठंड