पूज्य संत रविदास जी की जयंती आज रविवार दोपहर 3:00 बजे सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।