थानेसर: पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर अनाज मंडी का जायजा लिया, खरीद प्रबंधों की जांच की और किसानों से बातचीत की
हरियाणा में धान की आज से सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने आज थानेसर की अनाज मंडी का जायजा लिया है। और धान की खरीद को लेकर किए गए प्रबंधों की जांच की। और अधिकारियों,आढ़तियों और किसानों से बातचीत की। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी है।