लखीसराय जिले के लिए यह गर्व की बात है कि विद्यालय स्तर से खेल की शुरुआत करने वाली चार बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित होकर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है। एसजीएफआई के तत्वावधान में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी।