ग्राम ग्वारी में आज देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह पावन कथा 11 जनवरी से 19 जनवरी तक नौ दिनों तक निरंतर आयोजित की जाएगी। आयोजन के प्रथम दिन 4 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण रहा।