बाराचट्टी: तेतरिया में किसान के खलिहान में आग लगने से 350 बोझा गेहूं जलकर राख
बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत भलूआ पंचायत के तेतरिया गांव के खलिहान में अचानक लगी आग से एक किसान की पूरी फसल जलकर राख हो गया । इस हादसे में करीब 350 बोझा गेहूं नष्ट हो गया जिससे किसान गनु यादव को भारी नुकसान हुआ है और परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।मंगलवार को शुबह दस बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।