कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के बल्हा डी में जमीनी विवाद के चलते घर में सोई महिला पर फरसा से किया गया हमला, अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Mar 25, 2025 बनगांव थाना क्षेत्र के बल्हा डी वार्ड 4 मे 1 जमीनी विवाद के कारण घर मे सोई 1 महिला पर फारसा से हमला किया गया है। जिस हमले मे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे बनगांव PHC मे भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टर ने उसके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। जख्मी महिला की पहचान बल्हा डी वार्ड 4 निवासी नागो साह की पत्नी सुमिला देवी के रूप में हुई है।