ललितपुर: पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड तथा तालमेल की गुणवत्ता का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।पुलिस लाइन्स में स्थित विभिन्न शाखाओं जैसे– शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, कन्ट्रोल रुम, वर्दी स्टोर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया