पक्की सड़क का वादा हुआ कच्चा मोमिन नगर कीचड़ में धंसा, ई-रिक्शा फंसे, लोग पैदल ही परेशान! गोड्डा के मोमिन नगर की सड़क इन दिनों सड़क कम और तालाब ज़्यादा लग रही है। जोड़ा पोखर के पुल से लेकर सिमरातरी रोड तक करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता अब “कीचड़ एक्सप्रेसवे” में तब्दील हो चुका है। यहां अगर कोई पैदल निकले तो उसके जूते नहीं, पूरा पैर सड़क में समा जाए — इतना कीच