जैतपुर: अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो में रेत का अवैध उत्खनन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने किया ज़ब्त
अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है चालक एवं मलिक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है यह मामला गुरुवार सुबह 8:00 बजे दर्ज किया गया है।