Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
dipsbhilwara
14
भीलवाड़ा: पुर में जमीनी विवाद के चलते होटल में बैठे युवक पर ईंट और पाइप से किया हमला, घायल का अस्पताल में इलाज जारी
Bhilwara, Bhilwara
| Nov 27, 2025
पुर इलाके में गुरुवार को जमीन विवाद के चलते होटल कर बैठे एक युवक पर तीन जनों ने ईंट व पाइप से हमला कर दिया।हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
#crime
#national
MORE NEWS
तिरंगे की शान में गूंजा गृह रक्षा केन्द्र, स्वयंसेवकों का सम्मान सप्ताहभर चले तिरंगा अभियान में रैली, प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा ललित व्यास ने सुबह 8:15 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान के निर्देश पर 9 से 15 अगस्त तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा प्रभात फेरी, तिरंगा वाहन रैली, पैदल रैली, तिरंगा प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लेखाधिकारी आशा माली, प्लाटून कमांडर रामकिशोर, मुख्य आरक्षी शान्तिलाल, वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र सिंह सहित स्थायी स्टाफ एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। समारोह के समापन पर समादेष्टा ललित व्यास ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026
। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम भीलवाड़ा एवं जिले की 10 नगर पालिकाओं से संबंधित लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिले के निर्वाचित विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026
मानव सेवा अपनाघर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना एवं भोजन प्रसादी सेवा विजयनगर (ब्यावर)/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 17 अगस्त मानव सेवा अपनाघर आश्रम, विजयनगर में सोमवार को किराप, मसूदा (ब्यावर) निवासी कुलदीप नाहर ने अपने पूज्य पिताजी स्व. बाल चंद्र नाहर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार सहित विशेष पूजा-अर्चना, जल अभिषेक एवं भोजन प्रसादी सेवा का आयोजन किया। आश्रम परिसर स्थित मंदिर में पंडितजी के सान्निध्य में परिवारजनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जल अभिषेक कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की। इसके पश्चात आश्रम में निवासरत जरूरतमंद प्रभुजनों के लिए भोजन प्रसादी की सेवा की गई। परिवारजनों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ अपने हाथों से प्रभुजनों को भोजन कराया और स्व. बाल चंद्र नाहर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आश्रम के संरक्षक मधुसूदनजी कानोड़िया ने कहा कि परिवार में किसी दिवंगत सदस्य की पुण्यतिथि पर विधि-विधान से पूजा एवं सेवा करना श्रद्धा का विषय है, लेकिन घर पर इसके लिए मंदिर, पंडितजी और जरूरतमंद जनों की सेवा जैसी व्यवस्थाएं एक साथ उपलब्ध होना आसान नहीं होता। अपनाघर आश्रम में मंदिर, पंडितजी और करीब 40 जरूरतमंद प्रभुजन एक ही छत के नीचे, स्वच्छ एवं शांत वातावरण में उपलब्ध हैं। ऐसे में परिवारजन सुविधाजनक और सरल तरीके से पूजा-अर्चना के साथ मानव सेवा भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिवारजन आश्रम के मोबाइल नंबर 9717778755 पर संपर्क कर QR Code के माध्यम से भुगतान करते हुए अपनी सुविधा के अनुसार पूजा एवं सेवा की तारीख और समय बुक कर सकते हैं। इसके बाद पूजा-अर्चना, भोजन प्रसादी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं आश्रम की ओर से की जाती हैं। कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग भी आश्रम द्वारा करवाई जाती है, जिसे बाद में परिवारजनों को उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल से श्रद्धालु परिवार अपने प्रियजनों की स्मृति को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ जरूरतमंद प्रभुजनों की सेवा का पुण्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। मानव सेवा अपनाघर आश्रम की यह व्यवस्था धार्मिक श्रद्धा, पारिवारिक स्मृति और मानव सेवा को एक साथ जोड़ने की सराहनीय पहल के रूप में सामने आ रही है।

वीर बजरंगी अखाड़े की ओर से निकाली गई डाक कांवड़ यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। सावन के पावन अवसर पर आज वीर बजरंगी अखाड़ा, पथिक नगर भीलवाड़ा की ओर से भव्य डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा त्रिवेणी धाम से नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पथिक नगर, भीलवाड़ा तक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। युवाओं एवं अखाड़े के सदस्यों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कांवड़ यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी से पवित्र जल लेकर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। वीर बजरंगी अखाड़े की ओर से आयोजित इस डाक कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। वीर बजरंगी अखाड़ा, पथिक नगर, भीलवाड़ा की इस धार्मिक पहल ने क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026
भीलवाड़ा: पुर में जमीनी विवाद के चलते होटल में बैठे युवक पर ईंट और पाइप से किया हमला, घायल का अस्पताल में इलाज जारी - Bhilwara News