शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखनऊ–बरेली हाईवे से एक तस्कर को 1 किलोग्राम के अधित अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सराय कांइया मार्ग के पास स्थित एक बंद दुकान के पास से आरोपी प्रभु शाह उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया